फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हल्लौर में निकाला गया अलम का जुलूस, किया मातम

Thu, 25 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिया बहुल कस्बा हल्लौर में मुहर्रम की आठवीं के मौके पर बुधवार की सुबह आठ बजे अलम का कदीमी (परंपरागत) जुलूस कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास से निकाला गया।
विज्ञापन

अंजुमन फरोग मातम और अंजुमन गुलदस्ता मातम की ओर से निकाले गए जुलूस में अकीदतमंदों ने पूरे जोशो-खरोश से नौहा पढ़कर मातम किया। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन के जांबाज बहादुर भाई हजरत अब्बास को नजराना-ए-अकीदत (श्रद्धा सुमन) पेश किए।
इस मौके पर इमाम बारगाह, दरगाह हजरत अब्बास और लोगों के घरों पर छोटे, बड़े भारी संख्या में अलम सजाए गए, जहां पर मर्सिया मजलिस आयोजित की गई। इसमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। हर तरफ हाय हुसैन, हाय अब्बास की सदा बुलंद होती रही। अलम का जुलूस दरगाह हजरत अब्बास से निकल कर पूरे कस्बे में नौहा-मातम के बीच गश्त कर देर शाम पांच बजे हल्लौर चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन

जुलूस पूरे कस्बे में नौहा-मातम के बीच गश्त कर देर रात दरगाह हजरत अब्बास में पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कडे बन्दोबस्त किए गए थे। इमाम बारगाहों और घरों पर ताजिया रखें जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें