फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रीराम मंदिर दान घोटाले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Thu, 25 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राहुल सिंह को सौंपा गया। उन्होंने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावे और रामधन से संबंधित कथित घोटाले और चोरी के प्रकरण में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे में अनियमितता और चोरी की खबरों ने देशवासियों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार स्वयं इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर चुकी है तो अब तक केस दर्ज न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
दोषियों को बचाने के बजाय उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। डॉ. नादिर सलाम व सादिक अहमद ने कहा कि यदि श्रीराम मंदिर के दान में अनियमितता हुई है तो दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें