फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शतरंज प्रतियोगिता में अजीत को गोल्ड, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंडर 19 मंडलीय शतरंज स्पर्धा में जीएसवीएस इंटर कॉलेज के छात्र अजीत वर्मा मंडल स्तर पर गोल्ड हासिल किया है। अब वह अंडर 19 की राज्य स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। उनकी उपलब्धि पर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा व विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में जनपद स्तर से लेकर मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का दौर विभिन्न चरणों में जारी है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में अंडर 19 शतरंज की मंडलीय स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें महराजगंज मुख्यालय स्थित जीएसवीएस कॉलेज में 11वीं गणित के विद्यार्थी अजीत वर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
माध्यमिक शिक्षा के क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर 19 शतरंज की मंडलीय स्पर्धा में अजीत को कोई नहीं हरा सका। उन्हें मंडलीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल मिला है। अजीत वर्मा अब राज्य स्तरीय स्पर्धा गोरखपुर मंडल की तरफ से खेलेंगे। जीएसवीएस के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी ने अंडर 19 की मंडलीय स्पर्धा जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि माध्यमिक क्रीड़ा स्पर्धा में जिले के माध्यमिक स्कूल विद्यार्थी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह विशेष उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें