फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार श्रीवास्तव भाजपा से छह साल के लिए निष्किासित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय कुमार श्रीवास्तव भाजपा से छह साल के लिए निष्किासित
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा ने पार्टी से बगावत कर सिसवा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव को रविवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अजय इस बार भाजपा से टिकट की आस लगाए थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने बताया कि संगठन का हित सर्वोपरि है। संगठन के विरोध में कार्य करने पर कार्रवाई होनी तय है। वहीं, अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सिद्धांतों पर जब अवसरवाद हावी होता है, तो न नीति रह जाती है न ही नजरिया। चाल, चरित्र और चेहरा भी बदल जाता है। 15 वर्षों के समर्पण के बाद छला गया... मैं नहीं, पूरा संगठन। मैं हर पल सिसवा विधानसभा के लोगों के सुख-दुख में खड़ा रहा। मेरा पार्टी से कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के तीन मंडल अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ी
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निचलौल मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, जहदा मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और मिठौरा मंडल अध्यक्ष दीपक पांडेय ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इनका आरोप है कि पार्टी में इनकी भावनाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने बताया कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। तीनों मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा मंजूर करते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें