फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने परतावल क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने परतावल क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। ऐसे में पुलिस विभाग के जिम्मेदार आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इससे मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने रविवार को परतावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड़हरा गंजन, प्राथमिक विद्यालय लखिमा व धनहां नायक में बने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बूथों पर सामने आ रही कमियों को भी अविलंब दुरुस्त करा लिया जाए, जिससे मतदान पार्टी के कार्मिकों को असुविधा न हो। धनहां नायक में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल में एक व्यक्ति की ओर से अवरोध पैदा किए जाने की शिकायत पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देशित किया कि वे तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे लगातार जांच अभियान चलाएं तथा संदिग्ध तत्वों से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्ता व स्थायी निगरानी टीम के कर्मियों से मिले
डीएम व एसपी विभिन्न जगहों पर तैनात उड़नदस्ता टीम व स्थायी निगरानी टीम के कर्मियों से भी मिले। अधिकारियों ने जांच में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें