फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बावजूद कोई अमल न होने पर भड़के सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा के सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू की
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज )। आश्वासन देने के बावजूद समय सीमा समाप्त होने पर भी मांगों पर अमल न होने के विरोध में मंगलवार को नगरपालिका के सफाई कर्मचारी एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।
इसके पूर्व सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ताहिर अली ने बताया कि डेढ़ महीने के भीतर 11 सूत्री मांगों को लेकर पत्रक सौंपकर दो बार हड़ताल किया गया, लेकिन हर बार आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि बीते दिनों आश्वासन मिलने पर एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित किया गया था, लेकिन यह समय सीमा भी बीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस अमल नहीं हो जाता, तब तक समस्त कर्मचारी हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान साबिर, जाकिर, वीरेंद्र, जितेंद्र, सेराजुद्दीन, सफायत अली, रामेश्वर आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें