फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झोलाछाप के इलाज के बाद खून की उल्टी कर अचेत हुआ युवक, मौत

Mon, 07 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इलाहाबाद चौराहे पर रविवार की झोलाछाप से इलाज कराने आया युवक खून की उल्टी कर अचेत हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से पीएचसी पनियरा ले गए, लेकिन वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सोहास निवासी 40 वर्षीय विजय प्रताप को बुखार था। रविवार की शाम वह इलाहाबाद चौराहे पर झोलाछाप के यहां इलाज कराने पहुंच गया। झोलाछाप ने इलाज शुरू किया। अभी विजय क्लीनिक में ही बैठा था कि इस बीच उसे खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद वह अचेत हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन जिंदा होने की आस में उसे पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की नाबालिग तीन बेटियों, एक बेटे व पत्नी सहित परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। पत्नी आंगनबाड़ी में सहायिका है। बताया गया कि झोलाछाप गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। इलाहाबाद चौराहे पर मेडिकल स्टोर खोल कर मरीजों इलाज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें