फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने पी लिया कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरनहवां में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक महिला ने कीटनाशक दवा पी लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरनहवां निवासी राकेश कुमार की 24 वर्षीय पत्नी ने फोन पर पति से विवाद के बाद शनिवार को घर में रखा कीटनाशक दवा पी लिया। दवा पीते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल सीएचसी रतनपुर में उसे भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार देख चिकित्सकों ने उसे घर वापस भेज दिया है। महिला का पति करीब एक सप्ताह पूर्व पंजाब में आजीविका कमाने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें