अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत बनवाटारी के नजदीकी डंडा नहर रोड पर कक्षा चार की छात्रा सिमरन (10) को शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे गजरहा के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पड़रहवा निवासी स्वर्गीय विजय विश्वकर्मा की बेटी सिमरन साइकिल पर पीछे बैठकर स्कूल जा रही थी। स्कूल गेट के सामने जैसे ही साइकिल से उतरी समान दिशा से जा रही बाइक के चपेट में आ गई। उसके ताऊ रामकेश ने बताया कि सिमरन के सर में चोट लगी है। प्रथम दृश्य स्थिति ठीक है लेकिन एक बार विस्तृत जांच करानी होगी। संपतिहा चौकी के सब इंस्पेक्टर कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।