फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अफराज और आफिया ने सात साल की उम्र में रखा पहला रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। पवित्र माहे रमजान का महीना बीते बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग पहला रोजा रखकर अल्लाह पाक की इबादत में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज में रमजान का रोजा रखने का विशेष महत्व है और पांच वक्त की नमाज के साथ तराबी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

रमजान के महीने में मुस्लिम समाज में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों और युवाओं के साथ इस महीने में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी रोजा रखना प्रारंभ कर दिया है। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया की आफिया शेख (7) पुत्री जाफर शेख और पनियरा ब्लॉक के गांव ब्रह्मपुर टोला तिवराईन के अफराज (7) पुत्र अख्तर हुसैन ने मुकद्दस रमजान का पहला रोजा रखा। बड़े बुजुर्गों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी भोर में सेहरी करने के साथ पूरे दिन रोजा रखा और दिन ढलने के बाद रोजा खोला।
रोजा रखने के दौरान दोनों बच्चों का ध्यान माता समीना व साकिया ने रखा। रोजा रखने की एवज में परिवार के सदस्यों ने कलम दवात तथा गिफ्ट देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें