फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तालाबों में लगाए जाएंगे एयरेशन सिस्टम, मत्स्य पालकों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को एयरेशन सिस्टम की लागत पर 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने और तालाबों में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मछलियों की मृत्यु को रोकने के लिए मत्स्य विभाग ने अहम पहल की है। इसके तहत चयनित तालाबों में आधुनिक एयरेशन सिस्टम लगाए जाएंगे। योजना का लाभ उठाने वाले मत्स्य पालकों को सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा।
मत्स्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एयरेशन सिस्टम लगाने के लिए जिले को कुल सात का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष 13 आवेदन आए हैं। सात आवेदनों को स्वीकृत के लिए पत्रावली शासन स्तर पर भेज दी गई है। शासन से अंतिम स्वीकृति मिलते ही लाभार्थियों के तालाबों में एयरेशन सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अनुदान व्यवस्था के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को एयरेशन सिस्टम की लागत पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। जबकि अनुसूचित जाति की महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एयरेशन सिस्टम के उपयोग से मछलियों की वृद्धि दर बेहतर होती है, उनका स्वास्थ्य सुधरता है और रोगों का प्रकोप भी कम होता है। इससे मछलियों की मृत्यु दर में कमी आती है।
-संजय कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें