फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी के आत्महत्या मामले में अधिवक्ताओं ने सीओ को सौंपा पत्र, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बदनाम करने की घटना से आहत होकर किशोरी ने फांसी लगा कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बैनर तले स्थानीय अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीओ अंकुर गौतम से मिला। उन्हें शिकायती पत्र देकर अधिवक्ता से संबंधित एक मामले में परसामलिक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि परसामलिक थाना क्षेत्र में उनका घर है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी का फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मामले सामने आने पर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई। इसी बात को लेकर उक्त युवक और उसके परिजनों ने गांव में घूम-घूमकर गालियां देते हुए बेटी को बदनाम कर रहे थे। इसी से आहत होकर किशोरी ने 18 दिसंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता ने बताया कि घटना के बाद परसामलिक थाने में तहरीर दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर रविवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव, सचिव शमसुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, संतोष पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, साधु शरण मिश्र, राजन श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता सीओ अंकुर गौतम से मिले और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ आंदोलन को बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


सीओ अंकुर गौतम का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें