फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंचायत भवन में मिट्टी भराई कार्य के 3.75 लाख का निजी खाते में कर दिया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्मेदारों की ओर से राज्य वित्त से पांच किस्तों में तीन लोगों के खाते में किया गया है भुगतान
विज्ञापन

पंचायत भवन में मिट्टी और राबिश भराई के नाम पर पांच बिलों पर तीन शख्स के निजी खातों में भुगतान का आरोप

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भेड़िया में पंचायत भवन निर्माण में जमकर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। विभागीय पोर्टल पर दर्ज भुगतान बिल के आधार पर जिम्मेदारों की करतूत उजागर हुई है। विभागीय पोर्टल पर भुगतान आंकड़ों के मुताबिक, पंचायत भवन में मिट्टी और राबिश भराई के नाम पर पांच बिलों पर तीन शख्स के निजी खातों में कुल 3.75 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जांच की मांग की है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नियमों के अनुसार पंचायत के विकास कार्यों का भुगतान केवल अधिकृत फर्म, संस्था या ठेकेदार के खाते में ही किया जाना चाहिए। निजी खातों में भुगतान होना सरकारी धन के दुरुपयोग और सुनियोजित वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। अगर ऐसा हुआ है तो प्रकरण गंभीर है। हालांकि विभागीय पोर्टल पर दर्ज हुए भुगतान बिल के आंकड़ों के मुताबिक 16 जनवरी 2023 को भेड़िया में पंचायत भवन निर्माण में मिट्टी, राबिश और सिल्ट का प्रद्युम्न धर दुबे के निजी खाते में 78,012 रुपये का भुगतान किया गया है। इसी तिथि को पंचायत भवन में मिट्टी, राबिश और सिल्ट का मुकेश धर दुबे के निजी खाते में 79,430 रुपये का भुगतान किया गया है। इसी तरह 5 मार्च 2023 को पंचायत भवन में मिट्टी भराई के लिए संजय धर दुबे के निजी खाते में 80,612 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

जबकि 30 सितंबर 2023 को पंचायत भवन पर मिट्टी कार्य के लिए संजय धर दुबे के निजी खाते में 68,627 रुपये का भुगतान हुआ है। इसी तिथि को पंचायत भवन पर मिट्टी कार्य के लिए मुकेश धर दुबे के निजी खाते में 68,627 रुपये का भुगतान किया गया है। ऐसे में पंचायत भवन पर मिट्टी, राबिश और सिल्ट कार्य के लिए पांच बिल पर संजय धर दुबे, मुकेश धर दुबे और प्रद्दुम्न धर दुबे के खाते में कुल करीब 3.75 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार गांव का विकास करने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। क्योंकि गांव में विकास करने के नाम पर निजी व्यक्ति के खाते में रकम भुगतान करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी जिम्मेदार मनरेगा पार्क में मिट्टी भराई के नाम पर करीब 1.34 लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं। मामले में विभागीय फाइलों में जांच तो शुरू कर दी गई है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
विज्ञापन

निजी व्यक्ति के खाते में सरकारी धन का भुगतान करने का मामला गंभीर है। रकम को किस तरह और क्यों भुगतना किया गया है। प्रकरण की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-महेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें