फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, निराश लौटे फरियादी

Thu, 10 Oct 2024 06:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अधिवक्ता अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरने पर बैठे रहे। तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। न्यायिक कार्य बंद रहने से तहसील में आए फरियादियों को लौटना पड़ा। उपनिबंधक कार्यालय में भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की मांग है कि अरूणेश एडवोकेट के पक्ष में धारा 133 के तहत पारित आदेश का अनुपालन, खतौनी में पारित नामांतरण आदेश का अनुपालन, लेखपाल की ओर से हस्तांतरण रिपोर्ट दाखिल करने में विलंब व चकबंदी न्यायालय का सुचारू रूप से संचालन आदि समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रदर्शन और उग्र होगा। इस मौके पर साधू शरण मिश्र, रेयाज अहमद, विभूति प्रसाद यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, प्रभाकर पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश, अरूणेश शर्मा, विजय प्रकाश यादव, विरेन्द्र नाथ पांडेय, अमित सिंह, रमेश यादव, कमलेश गौंड, संजय सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें