फरेंदा। एसडीएम के स्थानातंरण की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार 15वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण तहसील के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा रहा। कार्य बहिष्कार से वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी फरेंदा के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं।
वकीलों के आंदोलन को दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों का भी समर्थन प्राप्त है। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, पूर्व अध्यक्ष सरोज नरायन मिश्र, अष्टभुजा वर्मा, रवि पासवान, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, राघवेंद्र उपाध्याय, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे।