नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग से बैरिहवा की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह चक्कर आने से एक बाइक सवार महिला गिरकर चोटिल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, रतींद्र निवासी बैरिहवा अपनी साली प्रमिला मिश्रा को लेकर रविवार की सुबह बाइक से घर जा रहे थे। नौतनवा कस्बे से गांव को जाने वाले मार्ग पर उतरे तो रास्ते में ही बाइक पर पीछे बैठी प्रमिला को एकाएक चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गईं। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।