फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, किया प्रदर्शन

Tue, 05 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई व सुरक्षा अधिकार कानून लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के मद्देनजर दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा कड़ी रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के निर्देश पर सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री रामराज चौधरी की अगुवाई में न्यायिक कार्य नहीं किया और परिसर में गाजियाबाद पुलिस लाठीचार्ज का विरोध करते हुए पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में पुलिस कार्रवाई की निंदा की। अध्यक्ष देश दीपक पांडेय, महामंत्री सुनील कुमार चौधरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें