फरेंदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय बालक के साथ 14 वर्षीय बालक ने कुकर्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आईटी एक्ट व पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। रविवार को दिन में करीब चार बजे गांव के एक ही टोले के दो लड़कों ने एक छह वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गए। जहां एक लड़का कुकर्म करने लगा व दूसरा लड़का इसका वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।