फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपर महानिदेशक ने सोनौली बॉर्डर का किया निरीक्षण

Mon, 08 Jan 2024 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सोमवार को भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे गोरखपुर जोन के अपर महानिदेशक डाॅ. केएस प्रताप कुमार ने सोनौली का निरीक्षण किया। इसके बाद सरहद की जांच व सुरक्षा एजेंसियों के साथ एसएसबी कैंप में बैठक की। निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीजी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत-नेपाल का सोनौली बार्डर सबसे संवेदनशील है। अयोध्या में श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक भी की गई है। इसमें कस्टम, स्पेशल ब्रांच, एलआईयू और एसएसबी के अधिकारी शामिल हुए। विभिन्न प्रकार की कार्य योजना चौकसी और सुरक्षा को लेकर योजना बनाई गई है। उन्होंने अभी बताया कि सभी पगडंडी पर जांच कर पेट्रोलिंग होगी, साथ ही विभिन्न होटलों में भी सघन जांच की जाएगी। सरहद पर कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सोमेन्द्र मीणा, एसएसबी 22 वीं वाहिनी कमांडेंट शंकर सिंह, सीओ नौतनवा जयप्रकाश तिवारी, अनुज कुमार सिंह सीओ फरेंदा आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने किया स्वागत

एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. केएस कुमार के प्रथम आगमन के मौके उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, सोनू साहू ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर नीरज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने आईसीपी का निरीक्षण किया
खनुआ। अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर केएस प्रताप सिंह ने सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण करने के बाद आईसीपी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी, एडीशनल एसपी आतिश कुमार सिंह, सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें