फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गार्बेज फ्री सिटी में महराजगंज नगर पालिका को मिला प्रथम स्थान

Mon, 08 Jan 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज को भारत सरकार द्वारा कराए गए थर्ड पार्टी एसेसमेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के माध्यम से गार्बेज फ्री सिटी में प्रथम स्टार की रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कर्मियों के परिश्रम, नागरिक सहयोग और प्रशासनिक नेतृत्व से महराजगंज नगर पालिका को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसके लिए मूल्यांकन नगर की सफाई और प्रबंधन की उच्च गुणवत्ता को दिखाता है जिससे नगर को गार्बेज फ्री सिटी की मान्यता प्राप्त हुई है। इस रैंकिंग से महराजगंज नगर पालिका ने उच्चस्तरीय स्वच्छता कार्यों के माध्यम से नगर को एक आदर्श स्थान में बदल दिया गया है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र ने कर्मचारियों स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में नागरिकों को अच्छी सेवाएं प्रदान की जाएगी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर पालिका परिषद के मेहनतकश कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य किए, इस वजह से यह उपलब्धि मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें