फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में सक्रिय नागरिक की भागीदारी जरूरी : पूर्व विधायक

Mon, 26 Aug 2024 09:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल फार्मेसी काॅलेज मधुकरपुर महदेवा में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी होते हैं। बिना उनके संघर्ष के पार्टी का उत्थान नहीं हो सकता है। भाजपा का लक्ष्य है कि पार्टी की सदस्य संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ देश के विकास में सक्रिय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसलिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से तमाम युवा पार्टी की सदस्यता से जुड़ रहे हैं।
विवेका पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग को मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी ने लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद प्रजापति, वीरेंद्र चौहान, बमभोले मौर्य ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बबलू गुप्ता, सतीश यादव, रामनरायन पांडेय, जुगानी जायसवाल, सदानंद शर्मा, अमित, राकेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें