फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी पर धमकी का आरोप लगा आत्मदाह की कोशिश

Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
साबिर को बचाने का प्रयास करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट चौकी के पास मंगलवार को पत्नी की धमकी से तंग पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर जान देने की कोशिश की। हालांकि आस पास के लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन

उसे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती करा दिया गया है। मामले में पति-पत्नी के बीच कई बार पंचायत होने की बात भी कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के रहने वाले साबिर की शादी चौपरिया की सोनी से सात साल पहले हुई थी। तीन बेटियाें में पहले ही एक की बीमारी से मौत हो चुकी है। दो बेटियों में रुखसार 5 और सेहरा एक वर्ष साथ में रहती हैं।
पुलिस चौकी के करीब उसकी चाय की दुकान है। इससे जो आय होती है, उसे घर खर्च चलता है। लोगों के मुताबिक बचत करने के लिए सोनी कहती थी, लेकिन खर्च अधिक होने के बाद बचत नहीं हो पा रही है। इसे लेकर वह नाराज रहती है। इसके लिए कई बार पंचायत हुई।
विज्ञापन

साबिर का कहना है कि पत्नी कार्रवाई कराने की धमकी देती थी। उसकी धमकी से तंग आकर उसने मंगलवार को पेट्रोल लाकर खुद पर छिड़क कर आग लगा ली।
उसे जलता हुआ देखकर आस पास के लोग दौडे़, उसे बचाने की कोशिश की। इस बीच वह करीब 70 प्रतिशत झुलस चुका था। आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति देख डाक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उसकी पत्नी भी मेडिकल काॅलेज उसके साथ गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार मामले में तहरीर नहीं मिली है। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें