फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने का आरोप, आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरौली गांव का मामला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरौली गांव में राजस्व पैमाइश के दौरान लगाए गए सीमांकन पत्थर को उखाड़कर फेंकने तथा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सरौली गांव निवासी गरीबन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर भूमि की पैमाइश कर सीमांकन के लिए पत्थर लगाया गया था। आरोप है कि एक जून की शाम गांव के ही रामकेवल, रामनवल, फूलदेव, राना कुमार, आकाश, अनीता, मीरा, पुष्पा तथा अन्य लोगों ने मिलकर सीमांकन पत्थर उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाकर मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें