फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 300 रुपये में सादा आरसी पेपर बेचने का आरोप, पांच लिपिकों को नोटिस

Fri, 02 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में 300 रुपये में आरसी पेपर बेचने की शिकायत आरटीओ गोरखपुर से की गई तो मामला गर्म हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरटीओ गोरखपुर रामवृक्ष सोनकर ने एआरटीओ कार्यालय आकर जांच की। उन्होंने कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। बातचीत में आरोप की पुष्टि नहीं हुई। वहीं शिकायतकर्ता भी मौके पर नहीं पहुंचा।
इस मामले में पांच बाबुओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। आरटीओ रामवृक्ष सोनकर परिसर में खड़े कुछ लोगों से आरसी पेपर के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वह कार्यालय में संबंधित सभी पटल पर जाकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्याें को त्वरित निस्तारित करें।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन किया तो उसने रिसिव नहीं किया। इस वजह से उसका पक्ष नहीं मिल सका।
कार्यालय में क्रमश: अलग-अलग बाबुओं से पूछताछ की। सूत्रों की माने तो एआरटीओ कार्यालय इन दिनों सुर्खियों में है। बीते दिनों हवा में अस्थाई बस स्टेशन बनाने का मामला ठंडा नहीं हुआ कि अब 300 रुपये आरसी पेपर बेचने का मामला सामने आ गया है।
इसके अलावा अन्य गंभीर आरोप भी लगे हैं। वाहन स्वामियों को जरूरी काम कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सूत्रों की माने तो प्रत्येक काम के लिए रकम निर्धारित है। रकम नहीं देने की दशा में काम लटका दिया जाता है।
विज्ञापन

यही वजह है कि वाहन ट्रांसफर, पंजीकरण, फिटनेस समेत अन्य जरूरी काम समय से नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। ज्यादातर लोग इस वजह से मुंह नहीं खोलते हैं कि नाम सामने आने पर उन्हें परेशान होना पड़ेगा। ु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें