फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। परसा मलिक थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता रात के वक्त घर के सामने सड़क के पार बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उस समय आंधी पानी आया था। इस दौरान पड़ोस का ही एक युवक उसे शौचालय जाते देख लिया था। मौका देख विवाहिता को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर के बाद आरोपी युवक ने विवाहिता को छोड़ा तो वह घर पहुंचकर परिजनों से आपबीती बताई। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक सद्दाम को परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई की पुष्टि थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने की है। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि इंस्पेक्टर से बात करिए, मुझे मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें