फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई ऑक्सीजन
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। रूपनदेही जिले में कोरोना संक्रमण व बढ़ती मौत के मामलों को देखते हुए नेपाल की सेना ने भी कमान संभाल ली है। कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सेना का हेलीकॉप्टर ऑक्सीजन भरा सिलिंडर लेकर रुपनदेही जिले में उतरा और अस्पताल तक पहुंचाया। जिला प्रशासन भी सेना के साथ मदद में जुटा रहा और 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। रूपनदेही जिला के सीडीओ असमांग तमांग ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर से 50 ऑक्सीजन सिलिंडर लाया गया है, जिन्हें भैरहवा के भीम अस्पताल व लुंबिनी प्रादेशिक अस्पताल में भेजा गया है। साथ ही बुटवल, नवलपरासी व भैरहवा क्षेत्र के खाली सिलिंडर को हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें