फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 19 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दुष्कर्मी बदरे आलम उर्फ बादल से अस्पताल पूछताछ करते हुए एसपी । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के तितौवा पुलिस चौकी क्षेत्र में कोचिंग गई एक नाबालिग दलित छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोचिंग गई दलित नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या निवासी बदरे आलम उर्फ बादल की तलाश में जुटी थी। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय की टीम ने 19 अक्तूबर को आरोपी बदरे आलम को आयुष्मान आरोग्य केंद्र, रौरापार से तड़के तीन बजे गिरफ्तार किया।
कोतवाली खलीलाबाद लाते समय उस्का खुर्द नहर की पुलिया के पास आरोपी ने पेशाब करने की इच्छा जाहिर की। पेशाब करने के दौरान वह भागने लगा तो टीम ने उसको घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा। जब वह नहीं रूका तो पुलिस ने फायर कर दिया, गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। उसका जिला अस्पताल इलाज कराने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसे पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया। वहीं सहयोगी छात्रा पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

छात्रा की हालत गंभीर : खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 12वीं की छात्रा है। उसकी मां ने बताया कि वह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी।
वह कोचिंग सेंटर मड़या मोहल्ले के रहने बदरे आलम उर्फ बादल के मकान में चलता है। 17 अक्तूबर की दोपहर में जब वह कोचिंग में पढ़ने के लिए गई तो वहां पर उसकी एक सहेली मिली।
सहेली उसे लेकर उसी मोहल्ले में स्थित एक मकान में ले गई, वहां पर बदरे आलम पहले से मौजूद था। दोनों में मिलकर छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अचेत हाे गई। इसके बाद बदरे आलम ने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और रक्तस्राव देख मौके से फरार हो गया।
छात्रा को जब होश आया तो उसने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है तब सहेली उसे लेकर जिला अस्पताल गई। वहां पर एक्सीडेंट होने की बात करके भर्ती कराया।
जब चिकित्सकों ने देखा कि अधिक रक्तस्राव हुआ है, तो उन्होंने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें