फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारने-पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरनहवा निवासी दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनेश ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारने-पीटने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित दिनेश कुमार का कहना है कि वह ग्राम पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है। राशन वितरण के लिए गांव में अन्नपूर्णा भवन बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए गांव के कुछ लोगों ने मुझे और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें