फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 10 गायों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दस गाय की मौत की सूचना पर पहुंचे एसडीएम फरेंदा व अन्य अधिकारी । 
विज्ञापन
करीब 10 मिनट तक ट्रेन बाधित रही, बड़ी दुर्घटना टली
विज्ञापन

फरेंदा। आनंदनगर-नौतनवा रूट पर लोक विद्यापीठ नगर हाल्ट के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे नौतनवा से आ रही सवारी गाड़ी की चपेट में गायें आ गईं। दुर्घटना में 10 गायों की मौत हो गई और तीन घायल हो गईं। घायल गायों को जिला पशु चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। दुर्घटना के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन

नौतनवा-आनंदनगर रेल मार्ग पर बुधवार की रात करीब 10 बजे नौतनवा से आ रही पैसेंजर ट्रेन (55072) गोरखपुर जा रही थी। ट्रेन अभी लोक विद्यापीठ नगर हाल्ट के करीब पहुंची थी कि रेलवे लाइन पार कर रही गायें ट्रेन की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में 10 गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गईं। गायों का शव ट्रेन इंजन में फंसे होने के कारण दुर्घटना के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही रुकी रही। इंजन में फंसी गायों के शरीर को हटाने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। स्टेशन अधीक्षक आनंद नगर ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी दुर्घटना के 10 मिनट के बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें