फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को करीब तीन महीने बाद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर श्यामदेउरवां थाने में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाबू कुशवाहा उर्फ शिवम कुशवाहा (25) पुत्र रामरतन कुशवाहा निवासी जालौन को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें