फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में डीएम को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत निचलौल के 13 वार्डों में सैकड़ों पोलों पर लगी एलईडी, स्ट्रीट लाइट, सोडियम लाइट और हाईमास्ट वर्षों से खराब हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद सिसवा के 25 वार्डों में भी बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। निचलौल, मिठौरा और सिसवा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हजारों बिजली के पोलों पर लगी लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा रहता है। प्रदर्शन में रामनिवास गौड़, रज्जाक अली, दशरथ, गोरख, राधेश्याम, लारी, विद्यासागर, कृष्णा मोहन, गोबरी, शमसुद्दीन, शौकत, आबिद, श्रीकांत, अंगद, तौकीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें