फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार आरोपियों को जेल

Sun, 24 Dec 2023 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। 1500 नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इससे नशे का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कोठीभार थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि एसओजी व स्वाट टीम सिसवा के चोखराज तुलस्यान विद्यालय से सटे टैक्सी स्टैंड पर मौजूद थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर की तरफ से चार युवक नशीला इंजेक्शन लेकर आ रहे हैं। वह गोपाल नगर तिराहे के पास राज वैष्णो मेडिकल एजेंसी पर जाएंगे। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई। तभी एक वाहन से चार लोग बैग लेकर उतरे और उक्त दुकान की तरफ जाने लगे।
टीम ने चारों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से डाइजापाम, फेनार्गन, बुरुफेन, प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड की 1500 इंजेक्शन बरामद हुई। इस मामले में आरोपी विवेकानंद मल्ल, सद्दाम, अनुराग जायसवाल, जहीर निवासी सिसवा कस्बा के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

सोनौली/खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड व सोनौली पुलिस ने नेपाल सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी पर रोकथाम के लिए टीम गठित की है। रविवार को टीम ने एक युवक के पास से नशीली दवाएं बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रजिया घाट के पास एक युवक नशीली दवाएं लेकर नेपाल जाने की फिराक में था। उसके पास से प्रतिबंधित 27 सीरप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी अपना नाम वीरेंद्र निषाद निवासी वार्ड नंबर एक बेलहिया भैरहवा जिला रुपनदेही नेपाल बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें