फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंबाइन मशीन की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त, 10 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कंबाइन मशीन की टक्कर से खैरहवां जंगल गांव के दक्षिण सीहाभार जाने वाले मार्ग समीप लगा बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र के करीब 10 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की शाम में बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र मनिकापुर फीडर अंतर्गत ग्राम खैरहवां जंगल के दक्षिण सीहाभार जाने वाले मार्ग समीप बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार गुजरा है। बृहस्पतिवार को अपराह्न बाद करीब तीन बजे एक कंबाइन मशीन के ठोकर से ये खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे खैरहवां जंगल, खैराटी, रुदलापुर, पिपरहवां, पडरहवां, निबिअहवां, धुमठवां, कचरिअहवां, सीहाभार, जिगिनिहवा समेत करीब 10 से अधिक गांवों की बिजली कट गई।
बताया जाता है कि जब कंबाइन मशीन से हाई वोल्टेज तार व खंभा क्षतिग्रस्त हुआ तो उससे कुछ समय पहले से पहले बिजली कर्मी शटडाउन लेकर क्षेत्र के एक पोल पर खराब इंसुलेटर को बदल रहे थे। अगर ये काम नहीं होता और बिजली आपूर्ति घटना के वक्त हो रही होती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिली तो बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे व तार को बदला। इसके बाद शाम करीब सात बजे इन गांवों की बिजली बहाल हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र जेई रजनीश गोंड ने बताया कि मौके पर बिजली कर्मियों को भेज कर क्षतिग्रस्त खंभा और तार बदलकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें