फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर बालक, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर बालक, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

भैया फरेंदा के गुजरपुरवा चौराहे और निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा गांव में हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/निचलौल। जिले में दो सड़क हादसों में बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग और बालक की मौत हो गई। हादसे फरेंदा और निचलौल थाना क्षेत्रों में हुए।
फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर के नियामतपुर निवासी शफी मुहम्मद 60 रविवार रात किसी काम से बगल के चौराहा गुजरपुरवा गए थे। लौटते के लिए जब वे सड़क पार कर रहे थे तभी एक बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कलनही खुर्द निवासी पिंकू (12) साइकिल बनवाने डोमा चौराहे पर गया था। जहां से साइकिल बनवाने के बाद पिंकू घर की ओर वापस लौट रहा था। अभी पिंकू बीन टोली के निकट ही पहुंचा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिंकू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता जयनरायन यादव गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। पिंकू भाई गोलू और बहन अराधना से छोटा था। मौत की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची मां अनिता रो रोकर बेसुध हो जा रहीं थी। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह के मुताबिक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें