फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज द्वितीय में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज तीन में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। तीनों कार्यदायी संस्थाओं से ट्यूबवेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूर्ण कराएं।
जिलाधिकारी ने जेएमसी को फेज दो के तहत निर्माणाधीन 200 परियोजनाओं को जून 2026 तक और रित्विक कोया को 171 निर्माणाधीन परियोजनाओं को अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में अलग-अलग परियोजनाओं में ड्रिलिंग, हाईड्रो टेस्टिंग, बाउंड्रीवाल और सड़क अनुरक्षण आदि कार्यों को तेज करने के लिए भी तीनों एजेंसियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पूर्ण परियोजनाओं में जल्द नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सड़क अनुरक्षण कार्यों के सत्यापन के लिए ग्राम स्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया। बैठक में अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें