फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षेत्र में अंशाति फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

Fri, 13 Feb 2026 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया/परसामलिक/परतावल। स्थानीय थाना पर शुक्रवार को होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ने बैठक की। इसमें क्षेत्र में शांति सुरक्षा पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने होलिका दहन स्थल व विवादित जगहों की लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन




परसामलिक थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम की अध्यक्षता में आगामी पर्व महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली आदि को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने सभी से आगामी त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार व सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 18 फरवरी से रमजान तथा 4 मार्च को होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरगढ़, श्यामदेउरवा, परतावल तथा बसहिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लगभग 150 स्थानों पर होलिका दहन होता है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान चौकी प्रभारी परतावल अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कतरारी रामअनुज यादव, उप निरीक्षक जुगुल तिवारी, उप निरीक्षक राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें