फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बूढ़ाडीह गांव के बेलवा बच्ची टोला में हुई घटना
जामुन के पेड़ में गमछे के सहारे लटका था परशुराम
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव के बेलवा बच्ची टोला के दक्षिण सिवान में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जामुन के पेड़ से फंदे में लटका युवक का शव मिला। शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद युवक की पहचान परशुराम (22) निवासी सेमरहना के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, परशुराम किसी बात को लेकर करीब पांच दिनों से घर से लापता था। उसकी खोजबीन में परिजन जुटे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच परिजनों को कुछ लोगों से शव मिलने की सूचना मिली। जहां परिजनों ने मौके पर पहुंच शव देखा तो उसकी पहचान परशुराम के रूप में की। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव 15 फीट ऊपर जामुन पेड़ की डाली से लाल रंग के गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटनास्थल पर युवक की चप्पल, खाली नेपाली शराब की शीशी मिली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने नशे में आत्महत्या की है।
विज्ञापन

नशे का आदी था
परशुराम के पिता ओम शिव ने कहा कि परिवार को चलाने के लिए ईंट भट्टे पर मजदूरी करता हूं, जबकि बड़ा लड़का परशुराम फर्नीचर का काम करता था। वह हर प्रकार का नशा करता था। बीते करीब पांच दिनों पहले एक व्यक्ति के घर से चोरी करते पकड़े जाने पर वह शर्मिंदा था। शर्मिंदगी की वजह से परशुराम घर से लापता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें