फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजस्थान में कमाने गए युवक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
मृतक पप्पू जायसवाल का शव आने के बाद रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
मृतक पप्पू जायसवाल का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन



परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महदेइया निवासी पप्पू जायसवाल (30) की राजस्थान में बृहस्पतिवार की रात में छत से गिरने से मौत हो गई थी। रविवार की दोपहर एंबुलेंस से उसका शव घर लाया गया। शव देख पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी, यह सभी की आंखें नम हो गईं।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया निवासी पप्पू जायसवाल आजीविका कमाने के लिए आठ माह पूर्व राजस्थान के अलवर जिले में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने गया था। बृहस्पतिवार को काम से अपने कमरे पर आया और खाना खाकर रात करीब 12 बजे छत पर टहल रहा था।
विज्ञापन

टहलते समय अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पप्पू जायसवाल का शव रविवार की दोपहर एंबुलेंस से घर लाया गया।
विज्ञापन

शव देखने के बाद से मृतक की पत्नी पूजा जायसवाल रो-रोकर मूर्छित हो जा रही है। मृतक के दो बच्चे पुत्री प्रियांशी (7) व पुत्र ऋषि जायसवाल (3) हैं। मृतक की मां महारानी अपने पुत्र की याद में रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। पप्पू तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई अंगद जायसवाल व शंभू जायसवाल का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें