फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन रोकने पहुंचे सिपाहियों को माफिया ने घेरा, पिता-पुत्र का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा थाना क्षेत्र की ग्राम संपतिहा का मामला, एसडीएम और सीओ तत्काल मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

लोडर सीज कर पुलिस ने पिता-पुत्र का किया चालान
नौतनवा। क्षेत्र की ग्राम सभा संपतिहा में शनिवार की रात अवैध मिट्टी खनन रुकवाने पहुंचे दो सिपाहियों को खनन माफिया ने घेर लिया। घटना की सूचना पर रात में ही पूरे दलबल के साथ एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से एक लोडर को जब्त कर पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर दोनों का चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि संपतिहा क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। सूचना पर तत्काल क्षेत्र भ्रमण कर रहे थाने के दो आरक्षियों को मौके पर भेजा गया। दोनों सिपाही वहां पहुंचे और खनन के बार में जानकारी लेनी चाही तो दर्जनों खनन माफिया ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि वाहन लेकर भागने के दौरान आरक्षियों को चोटिल करने की कोशिश भी की गई। किसी तरह वहां से निकलकर सिपाहियों ने पूरे घटनाक्रम की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह तेवर में आए और पूरे फोर्स के साथ चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि अवैध मिट्टी खनन के दौरान पकड़ में आई एक लोडर मय ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। मौके से हिरासत में लिए गए बूढ़े उर्फ सूर्य नरायन यादव एवं उसके बेटे गोलू यादव निवासी छितरापार, संपतिहा को शांति भंग की धारा में पाबंद कर न्यायालय चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें