फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश में सुनहरे भविष्य की तलाश में गया युवक दुबई में फंसा

Tue, 29 Jul 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सुनहरे भविष्य की तलाश में दुबई गया महराजगंज का एक युवा अब वहां फंस गया है जो जेल में बंद है। मामला जिले के शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 19 निवासी दिनेश कुमार गुप्ता का है, जो दो साल पहले दुबई की एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर नियुक्त हुआ था। कुछ समय बाद उसे एक टेलीकॉम कंपनी से बेहतर वेतन और पद का प्रस्ताव मिला। इसे उसने स्वीकार कर लिया। इसी कंपनी में भारत के कई और युवक भी कार्यरत थे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह टेलीकॉम कंपनी फर्जी निकली और साइबर फ्रॉड जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थी। इसी वर्ष छह जुलाई को दुबई पुलिस ने कंपनी के पूरे स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें दिनेश भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद से वह बिना सुनवाई के जेल में बंद है। परिजनों के मुताबिक उसे अब तक कानूनी सहायता, वकील या किसी अन्य माध्यम से राहत नहीं मिल सकी है। पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बेटे को छुड़ाने के लिए एक वकील से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया के लिए धन भी भेजा, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि दिनेश समेत अन्य फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और दूतावास के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें