फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर से गिरे युवक की ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Tue, 11 Mar 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर के पास सोमवार रात में ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक अचानक गिरकर ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पचमा गांव बड़ा टोला निवासी अशोक (40) परागपुर निवासी एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए झुलनीपुर गए थे। जहां पर दाह संस्कार संपन्न होने के बाद वह रात में ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहे थे। अभी वह झुलनीपुर गांव के कुछ दूर आगे पहुंचे थे।
इसी बीच अचानक अशोक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्रॉली से दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें