फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धानी क्षेत्र के युवक की मुंबई में मौत

Tue, 11 Mar 2025 06:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नगवां निवासी एक युवक की मुंबई में तीन दिन पहले मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही उसका शव पैतृक गांव पहुंचा घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, नगवां निवासी आकाश सहानी कुछ महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गया था। जहां पहले से मौजूद गांव के अन्य युवकों के साथ मजदूरी का कार्य करता था। बीते 16 फरवरी को काम करने के लिए लोकल ट्रेन से सफर करते समय धक्का लगने से वह नीचे गिर गया, जिसके कारण सिर में चोट लग गया। गंभीर रूप से घायल आकाश को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां और दो छोटे भाईयों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें