फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, मौसेरा भाई घायल

Thu, 01 May 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर/पुरैना। बुधवार की देर रात कुशीनगर से बरात से घुघली लौट रहे दो युवकों की बाइक घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पटखौली रेलवे क्रासिंग के किनारे पोल से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के पौहरिया गांव से बुधवार को कुशीनगर जनपद के बोदरवार में बरात गई थी। इसमें शामिल घुघली थाना क्षेत्र के पौहरिया निवासी तारकेश्वर (24) और कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी नागेश्वर (22) खाना खाकर एक ही बाइक से देर रात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अभी वह पटखौली पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे क्राॅसिंग के किनारे पोल से टकरा गई, जिससे बाइक चालक तारकेश्वर की सीएचसी घुघली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं नागेश्वर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। तारकेश्वर अपने परिवार का इकलौता चिराग था। वह बाहर रहकर पेंटिंग का काम करता था। अभी 20 दिन पहले ही घर आया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें