फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर से घर लौट रही महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Wed, 26 Feb 2025 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


महिला के ससुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहू 21 फरवरी को पकड़ी जंगल स्थित बोकड़ा माता मंदिर पर मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बच्चों के साथ घर लौट रही थी। वन विभाग की कोठी के पास गांव का युवक बहू से मोबाइल नंबर मांगा। बहू ने विरोध किया तो छेड़छाड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी।
बच्चों ने बीच-बचाव किया तो उनकी भी पिटाई कर दी और धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि घटना के रात ही घर में घुसकर बहू का कमरा खोलने का प्रयास किया। सुगबुगाहट होते ही उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, मामले में पीड़ित महिला के ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें