फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झारखंडी महादेव मंदिर से निकाली शिव बरात

Wed, 26 Feb 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भोर से ही श्रद्धालु शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और मेले का आनंद लिया। बैरवा बनकटवा के बसावनपुर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। देवदह ग्राम बनरसिहा में प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


नौतनवा कस्बा के प्राचीन बाबा झारखंडी महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिव सेवक समिति द्वारा शिव बरात निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शिव बरात की नगर के चौक चौराहे पर स्वागत किया गया। अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा की गई। शिव बरात में शामिल श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
भगवान शंकर की बरात में शिव पार्वती, हनुमान जी, राधा कृष्ण, काली, श्याम बाबा, तिरुपति बालाजी, ब्रह्मा, विष्णु लक्ष्मी, सरस्वती, नारद मुनि समेत शिव के गण, भूत, पिशाच और कई आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। भगवान शिव-पार्वती, राधा कृष्ण आदि की वेषभूषा में कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया। ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्था की ओर से भगवान शंकर की झांकी सजाई गई थी। शिव बारात शोभायात्रा नगर के जायसवाल मुहल्ला होते हुए हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा चौराहा, अटल चौक, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, जयहिंद चौक, गांधी चौक परिक्रमा करते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची।

इस मौके पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, आनंद श्रीवास्तव, जितेंद्र जायसवाल, दयाराम जायसवाल, संतोष अग्रहरि, दुर्गा मद्धेशिया, बिरजू वर्मा, संतोष जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश बेरीवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें