फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवारियों से भरी रोडवेज बस रास्ते में खराब, यात्री परेशान

Sun, 18 May 2025 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। रोडवेज बस सेवा पर कितना भरोसा किया जाए, यह सवाल रविवार को एक बार फिर खड़ा हो गया। भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे ठूठीबारी से निचलौल और सिंदुरिया के रास्ते महराजगंज जा रही गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस सिंदुरिया स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते यात्री करीब आधे घंटे तक परेशान रहे। उसके बाद दूसरी बस आने पर परिचालक ने यात्रियों को बैठा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। रोडवेज बस में सवार यात्री सुरेश, कमलेश, सरिता देवी, लालजी आदि ने बताया कि महराजगंज डिपो समेत अन्य रोडवेज की बसें इस रूट पर संचालित की जाती हैं। जो आए दिन रास्ते में खराब हो जा रही हैं।
इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गोरखपुर डिपो की एक रोडवेज बस ठूठीबारी से करीब 18 सवारियां लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। बस अभी सिंदुरिया के आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। इसी बीच वह अचानक खराब हो गई। हालांकि चालक की ओर से काफी प्रयास किया गया, लेकिन बस आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

काफी देर जूझने के बाद चालक ने बस को वहीं खड़ी कर दिया और विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दी। इस दौरान बारिश के बीच यात्री परेशान हाल में इधर उधर खड़े रहे। इस दौरान एक रोडवेज की बस गुजरी लेकिन वह रुकी नहीं। करीब आधे घंटे बाद दूसरी बस आने पर परिचालक ने यात्रियों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें