महराजगंज। गांधी नगर वार्ड में कमरे के अंदर फंदे से लटककर एक व्यक्ति ने जान दे दी। परिजनों ने बताया की वह कैंसर से पीड़ित थे। इलाज कराते-कराते परेशान हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को भोर में गांधी नगर वार्ड के रहने वाले रामबेलास यादव (48) दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। घर में छत पर बने टिन शेड के कमरे में जाकर फंदे से लटक गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी राजपति देवी जब ऊपर कमरे में गई तो यह देख कर चिल्लाने लगी। घर के लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामबेलास ईंट-भट्टे पर रहकर ट्रैक्टर चलाते थे। रामबेलास का एक बेटा शिवा और चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी अन्नू की शादी हो चुकी है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली है। संवाद