नौतनवा। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को सिख समुदाय की ओर से दूसरे दिन भी नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरु नानक देव की झांकी के साथ निकली प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने सबद-कीर्तन और वाहेगुरु का जाप करते हुए लोगों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
प्रभात फेरी नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सोनारी मोहल्ला, मधुवन नगर और जयप्रकाश नगर से होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुरु की अरदास की। ढोल-मंजीरे की धुन पर गूंजते गुरु के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव सिख पंथ के प्रथम गुरु हैं। उनका प्रकाशोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
प्रभात फेरी में परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह, सोनू गांधी, मनमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, ईश्वरपीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, अनमोल सिंह, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमिंदर, ऋषि सिंह, जीतू सिंह, मंजीत कौर, बादल सिंह, सृजन सिंह, हरमन सिंह, मनप्रीत, अमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।