फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखा समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया भाई दूज पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय गोरखा समाज के लोगों में भी भाई दूज पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बहनें पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विधिक तैयारियों में जुटी रहीं।
विज्ञापन

समाज की बहनों ने नेपाल की परंपरा के अनुसार अपने-अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और उपहार भेंट कर उनसे सुरक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद एवं नेग देकर सदैव उनकी रक्षा और सुरक्षा करने का वचन दिया।
गोरखा समाज के अध्यक्ष डमर बहादुर गुरुंग एवं उपाध्यक्ष तुल बहादुर थापा, बबीता थापा आदि लोगों ने कहा कि भाई दूज को गोरखा समाज में भाई टीका के नाम से जाना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। समाज की बहनें इस दिन नेपाल की परंपरा के अनुसार मिष्टान्न, बटुक, झिलिंगी, फेनी, सेल रोटी आदि खाद्य सामग्रियों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भाइयों को तिलक लगाकर उनके स्वास्थ्य लाभ और परिवार एवं नगर में सुख और समृद्धि बने रहने की कामनाएं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें