फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। चमैनिया उर्फ भेड़ही में चल रही रामलीला का मंगलवार रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। इस दौरान भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। राम के अयोध्या पहुंचते ही पूरा पंडाल श्रीराम-जानकी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर बाद राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसमें लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने से मूर्छित होने, हनुमान के संजीवनी बूटी लाने और वैद्य सुषेण द्वारा उपचार करने का प्रसंग दिखाया गया। इसके बाद मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण वध का मंचन हुआ।
देर शाम मंच पर भरत को राम की प्रतीक्षा करते दिखाया गया। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि 14 वर्ष का वनवास पूरा होने पर यदि राम अयोध्या नहीं लौटे तो वह आत्मदाह कर लेंगे। इसी बीच राम, लक्ष्मण और सीता समेत सुग्रीव, हनुमान व विभीषण अयोध्या पहुंचे। भरत और शत्रुघ्न ने राम को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने राम का तिलक कर राज्याभिषेक किया। अयोध्या में खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रहलाद चौधरी, विशंभर चौधरी, राजेश गुप्ता, बबलू पटेल, सोनू पटेल, व्यास मुनि मिश्र, सहेंद्र, सुनील चौहान, विजय चौहान, निशांत गुप्ता और इश्तियाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें